Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    • ज़िला सोलन के विभिन्न स्थनों पर 15 जून को आपदा से निपटने के लिए होगी मॉक ड्रिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 13
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आज सिरमौर प्रेस क्लब का स्थापना दिवस मनाया गया जिस में उपायुक्त मुख्य अतिथि रहे।
    सिरमौर

    आज सिरमौर प्रेस क्लब का स्थापना दिवस मनाया गया जिस में उपायुक्त मुख्य अतिथि रहे।

    By Himachal VartaJanuary 3, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह)सिरमौर प्रेस क्लब ने मंगलवार को पहली बार स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। सादगी व गरिमापूर्ण कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों को सम्मान दिया गया तो एसोसिएट सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कबीरा होटल में आयोजित कार्यक्रम उस समय पहाड़ी संस्कृति के रंग में डूब गया, जब पत्रकारों के बीच पहुंचकर उपायुक्त आरके गौतम भी पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरकने लगे।आपको बता दें कि नाहन में संभवतः पत्रकारिता के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब मीडिया जगत की बिरादरी ने एकजुटता से एक यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया था। हालांकि, क्लब का पंजीकरण 2013 में हुआ था, लेकिन पहली बार स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार एसपी जैरथ व एसआर पुंडीर को उपायुक्त ने अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा व महासचिव सतीश शर्मा की मौजूदगी में सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसोसिएट सदस्य के तौर पर व्यवसायी प्रवीण अग्रवाल, प्रमोद बंसल, आशीष कुमार, आशुतोष गुप्ता, राजपूत नरेंद्र सिंह तोमर, सतपाल राणा, पारस अत्री, रूपेंद्र ठाकुर, कुलदीप सिंह व नागेंद्र सिंह ठाकुर को भी अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस पर अपनी प्रतिक्रिया में उपायुक्त आरके गौतम ने कहा कि आप उस संस्था के लिए अंशदान कर रहे हैं, जो समाज के हरेक तबके के उत्थान के लिए प्रयासरत रहती है। इससे पूर्व क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा ने कहा कि उपायुक्त से आयोजन को लेकर हर संभव सहयोग प्राप्त हुआ है।रोचक बात ये भी रही कि पत्रकारों की प्रतिभा देखकर भी उपायुक्त बेहद प्रभावित हुए। पत्रकार सूरत पुंडीर ने ‘जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं जो मकाम…’ गीत गाकर सबको भावुक कर दिया। वहीं, पत्रकार वीरेंद्र चौहान उर्फ बाॅबी ने ‘दर्द-ए-दिल’ प्रस्तुत किया तो विशाल कश्यप ने ‘पहला नशा-पहला खुमार….’ गीत सुनाकर खासा समां बांधा।क्लब की अतिथि सत्कार समिति में शामिल रेणु कश्यप, कामिनी, प्रियंका शर्मा, संध्या कश्यप ने मेहमानों का तिलक लगाकर व पुष्प भेंट कर स्वागत किया। विशेष तौर पर पहुंची सोनल ठाकुर ने क्लब को लेकर अपने विचार प्रकट किए। मंच का संचालन पंकज तन्हा ने शायराना अंदाज में बखूबी किया। नववर्ष पर तन्हा द्वारा पेश की गई कविता ने भी तालियां बटोरी।कार्यक्रम के अंत में महासचिव सतीश शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया, साथ ही उपायुक्त का आभार भी प्रकट किया। शर्मा ने कहा कि ये बेहद ही हर्ष के पल हैं, जब तमाम पत्रकार एक मंच पर जुटे हैं। साथ ही क्लब को वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित करने का अवसर मिला है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.