नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रेणु ब्यास कण्डोला) : – कौशल आधारित उद्यमिता कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र नाहन द्वारा रेणुका ब्लॉक की पंचायत गांव अबोण में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के प्रदान करने के इरादे से पाइन हैंडीक्राफ्ट सेंटर का सेंटर का शुभारम्भ किया गया। इस सैंटर की चलने की अवधि 1 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तकहोगी। नेहरू युवा केंद्र नाहन द्वारा खोले गए सैंटर में आस पास के क्षेत्र की 31 महिलाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। इस अवसर पर शिक्षका रेखा देवी ने उपस्थित महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनने के लिए जागरूक किया। नेहरू युवा केंद्र नाहन के लेखापाल सुरेन्द्र शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के कौशल आधारित उद्यमिता कार्यक्रम के तहत इस सैंटर का संचालन हुआ है। शर्मा ने बताया कि सैंटर में पंजीकरण करवाने वाली महिलाओं को पाइन के उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होने ग्रामीण महिलाओं को अह्वाहन करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की स्वरोगार प्रदान करने वाली योजनाओं को अपनाए और आर्थिक रू प से मजबूत बने।
Breakng
- अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
- किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
- मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
- उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
Thursday, June 25
