गेहूं की फसल को बचाने के लिए करे अछादन का इस्तेमालनाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह):- सिरमौर जिला में बारिश ना होने के चलते गेहूं और लहसुन की फसल को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है। वहीं कृषि विभाग ने किसानों को फसलों को सूखने से बचाने के लिए जरूरी सलाह दी है।कृषि विभाग के जिला उप निदेशक राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि सूखे के चलते कई फसलें प्रभावित हो रही जिसमें मुख्य रूप से लहसुन व गेहूं की फसल शामिल है। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल को बचाने के लिए किसान अच्छादन का इस्तेमाल करें। जिससे लंबे समय तक नमी बनी रहेगी । वहीं उन्होंने लहसुन की फसलों को बचाने के लिए मल्चिंग भी काफी हद तक कारगर रहती है ऐसे में लहसुन उत्पादक मल्चिंग का इस्तेमाल करे।राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मैदानी इलाकों में गेहूं की फसल में पीलेपन की समस्या आ रही है जो रतुआ रोग के लक्षण है ऐसे में इससे बचाव के लिए किसान खट्टी लस्सी का स्प्रे करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी फसल बीमारी की चपेट में आती है तो तुरंत प्रभावित किसान नजदीकी कृषि केंद्र में संपर्क करें जहां पहले ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3