नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजनाशर्मा):-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरला के हेल्थ केयर के छात्रों ने गुरुवार को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन का दौरा कर स्वास्थ्य से संबंधित गुर सीखे। इस दौरान स्कूल की हेल्थ केयर वोकेशनल ट्रेनर अनु पुंडीर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्ड में जाकर स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी एकत्रित की।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूरला की हेल्थ केयर वोकेशनल ट्रेनर अनु पुंडीर ने बताया कि इस दौरान सुरला स्कूल के हेल्थ केयर के नवी कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज नाहन के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुनील कक्कड़ से भी मुलाकात की।विद्यार्थियों ने इस दौरान मेडिकल कॉलेज के इंडोर में जाकर विभिन्न वार्डों में किस प्रकार मरीजों को स्वास्थ्य उपचार दिया जाता है इस बारे में जानकारी सांझा की। अनु पुंडीर ने बताया कि इंटीग्रेटेड स्कीम फॉर स्कूल एजुकेशन के तहत ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को विशेष प्रमाण पत्र भी जारी किए जाते हैं।उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डों के दौरे के दौरान मेडिकल कॉलेज नाहन के वार्ड सिस्टर व विभिन्न वार्ड में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों को किस प्रकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार के अवसर है इस बारे में जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया कि जमा दो कक्षा के बाद इस क्षेत्र में प्लेसमेंट भी मिलती है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22