नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- शहर का सबसे ज्यादा बॉटल नेक एरिया कहलाने वाला मोहल्ला गोविंदगढ़ 13 जनवरी से 15 जनवरी तक किसी भी तरह के वाहन की आवाजाही हेतु पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडल नाहन के द्वारा इसको लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मोहल्ला से गुजरने वाला नेशनल हाईवे 907 ए बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।सड़क पर लगाई गई टाइलें हर वक्त दुर्घटना को न्योता देती नजर आती है। यही नहीं बिगड़ी सड़क की हालत के चलते इस जगह घंटो जाम भी लगा करते हैं। जिसको लेकर एनएच मंडल नाहन के द्वारा सड़क को ठीक किया जाना सुनिश्चित किया गया है। एनएच अधिशासी अभियंता ने सूचना जारी करते हुए बताया कि बवेजा पेट्रोल पंप से लेकर दिल्ली गेट तक यह सड़क पूरी तरह से 2 दिन के लिए बंद रखी जाएगीउन्होंने बताया कि 13 जनवरी 2023 से 15 जनवरी 2023 तक मोहल्ला गोविंदगढ़ से गुजरने वाला तमाम ट्रैफिक बाल्मीकि मोहल्ला से होकर आना-जाना करेगा। इस दौरान यह भी बताया गया है कि मालवाहक वाहनों को रात के 11:00 से सुबह के 4:00 बजे तक ही आने जाने की इजाजत होगी। असल में इस सड़क की हालत को लेकर प्रशासन को कई शिकायतें मिल चुकी थी।जिला अधिकारी आरके गौतम के द्वारा सड़क को जल्द से जल्द ठीक किए जाने के आदेश एनएच को दिए गए थे। सड़क रिपेयरिंग किए जाने को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए उपायुक्त सिरमौर को अवगत भी करा दिया गया है। उधर, एसडीओ एनएच मंडल नाहन सूरत पुंडीर ने खबर की पुष्टि की है।
Breakng
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
- उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
Thursday, June 25