श्रीरेणुकाजी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्य शर्मा)संगड़ाह-रेणुकाजी मार्ग पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त 2 क जी। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले खेगुआ नामक स्थान शनिवार रात वाहन हादसे मे जहां 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, वहीं अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार सवार ददाहू से अपने गांव उंगर-कांडो अथवा संगड़ाह की तरफ आ रहे थे। घायलों को खाई से निकाल अस्पताल पहुंचाने वाले ग्रामीणों के अनुसार हादसे में दुर्गा राम व सतपाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। 40 वर्ष घायल जय प्रकाश को जहां ददाहू अस्पताल से Medical College नाहन रेफर किया गया, वहीं 25 वर्षीय रविन्द्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। SDM संगड़ाह डॉ विक्रम नेगी ने बताया कि, 1 घायल को राहत राशि जारी की जा चुकी है, जबकि पटवारी रजाना अंकुश मृतकों के परिजनों से भी संपर्क कर रहे हैं। DSP संगड़ाह मुकेश कुमार के अनुसार मामले की तहकीकात जारी है।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21