नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):-जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया, जिसमें जिला सिरमौर के 451 कैंडेट्स भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव शर्मा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में कैडेट द्वारा विभिन्न गुर सीखे गए। कमांडिंग ऑफिसर ने एनसीसी केडैट का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर उनके लिए स्वर्णिम अवसर है। यह प्रशिक्षण के साथ-साथ भारतीय सेना की विभिन्न विधाओं को बारीकी से समझने का अवसर प्रदान करता है।अनुशासन ही जीवन की बुनियाद है और एक एनसीसी कैडेट अनुशासन में रहकर ही देश का एक अच्छा नागरिक बन सकता है। उन्होंने कैडेट्स को अपने सैन्य जीवन के अनुभव बताते हुए कैडेट्स को सेना में अफसर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
Breakng
- अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
- उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
- ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
- सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
- ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
Thursday, June 25