नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):-तिहासिक चौगान मैदान में शनिवार को न्यू ईयर फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ । इस प्रतियोगिता का आयोजन खालसा फुटबॉल क्लब द्वारा जिला फुटबॉल संघ व खेल विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। यह फुटबॉल प्रतियोगिता 9 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।बता दे कि इस प्रतियोगिता में 20 टीमें भाग ले रही हैं। फुटबॉल के शुभारंभ अवसर पर शारीरिक शिक्षक अमरजीत सिंह परमार ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। अपने संबोधन में शारीरिक शिक्षक अमरजीत सिंह परमार ने खालसा फुटबॉल क्लब को इस फुटबॉल प्रतियोगिता को आयोजित करवाने के लिए उनकी प्रशंसा की। प्रतियोगिता के पहले दिन त्रिलोकपुर व एनएफसी फुटबॉल क्लब के बीच में मैच खेला गया। जिसमें एनएफसी फुटबॉल क्लब ने त्रिलोकपुर को 3-0 से पराजित किया। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के महासचिव राकेश पावा, खालसा फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजक गुलशन सिंह, मिलन सिंह मौजूद रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3