Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ददाहू के प्रधानाचार्य राजीव ठाकुर जिला प्रधान निर्वाचित
    सिरमौर

    ददाहू के प्रधानाचार्य राजीव ठाकुर जिला प्रधान निर्वाचित

    By Himachal VartaJanuary 9, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- हिमाचल प्रदेश मुख्य अध्यापक, प्रधानाचार्य अधिकारी संवर्ग की आम सभा राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन में आयोजित हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के तीन वार्षिक द्विवार्षिक चुनाव सत्र 2022-2025 के लिए संपन्न हुए। बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददाहू के प्रधानाचार्य राजीव ठाकुर को सर्वसम्मति से जिला प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया।इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामना के प्रधानाचार्य रतन सिंह ठाकुर को जिला महासचिव का दायित्व सर्वसम्मति से प्रदान किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडिया घाट के प्रधानाचार्य भाग सिंह को सर्वसम्मति से जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया गया।कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए मुख्याध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय खोडोवाला राजकुमार पराशर को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। वरिष्ठ उपप्रधान पद पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किशनपुरा के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह चौहान, उप प्रधान पद पर राजकीय उच्च विद्यालय भुईरा के मुख्य अध्यापक नरेंद्र कुमार एवं राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र नाहन के प्रधानाचार्य अयूब खान को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।मुख्य सलाहकार का दायित्व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास के प्रधानाचार्य अजय शर्मा एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजाहल के प्रधानाचार्य महेश गुप्ता को प्रदान किया गया। मुख्य संरक्षक के पद पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां के प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरुवाला के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर हिमाचल प्रदेश में प्रधानाचार्य के पद पर कार्य कर रहे सभी प्रधानाचार्य का नियमितीकरण का कार्य निश्चित समय अवधि में शीघ्र अति शीघ्र करने का आग्रह किया गया। मुख्य अध्यापक एवं प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के लिए न्यूनतम समय अवधि को घटाने का आग्रह भी सरकार से किया गया। इसी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में मुख्य अध्यापक एवं प्रधानाचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों की भरपाई करने की मांग की गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.