अब वन एक्ट प्ले में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी स्टेपको नाहन की टीमना नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):- कर्नाटक के हुबली में होने जा रहे नेशनल यूथ फेस्टिवल में भाग लेने के लिए स्टेपको संस्था की वन एक्ट प्ले टीम हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हुई।रविवार को स्टेपको संस्था नाहन के अध्यक्ष एवं निर्देशक रजत सिंह कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में धर्मशाला में हुए यूथ फेस्टिवल में वन एक्ट प्ले में स्टेपको संस्था नाहन की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया था। जिसके बाद वन एक्ट प्ले में टीम का चयन नेशनल यूथ फेस्टिवल के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के हुबली में होने जा रहा है यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इस नेशनल यूथ फेस्टिवल के लिए स्टेपको संस्था नाहन की टीम आज रवाना हो गई। उन्होंने बताया कि टीम वन एक्ट प्ले में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी।उन्होंने उम्मीद जताई है कि टीम राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करके न केवल जिला का बल्कि हिमाचल का नाम पूरे देश में रोशन करेगी।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3