पांवटा साहिब (रंजना शर्मा):- पांवटा साहिब विश्राम गृह में वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा इकाई की बैठक हुई। जिसमें शहरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर मंथन किया गया। इकाई के प्रधान राजेंद्र कुमार शर्मा व महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता ने पिछले माह की गतिविधियों व कार्यवाही की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक में राजेंद्र शर्मा व शांति स्वरूप गुप्ता ने कहा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में काफी लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो पाई है। जिससे महिलाओं को ऊंचे दामों पर बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस बारे कई बार प्रशासन को अवगत करवाया गया है और कहा कि नगर पालिका क्षेत्र पांवटा में कई जगह सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय नहीं है। जैसे बद्रीपुर चौक, पुलिस थाने के समीप, बांगरन चौक, वाई पॉइंट, विश्वकर्मा चौक आदि स्थानों पर प्रशासन से अनुरोध किया गया कि शौचालय का निर्माण किया जाए। दूसरी ओर यमुना पुल पर सुलभ शौचालय की हालत दयनीय है, उसे ठीक करवाया जाए। बैठक में रोष प्रकट किया गया कि कई बार प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि मुख्य बाजार में ई-रिक्शा, कार व रेहड़ी फड़ी वालों की आवाजाही बंद की जाए, क्योंकि इससे पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी मुश्किलें आती है।उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार में वनवे ट्रैफिक किया जाए। सीनियर सिटीजन काउंसिल पांवटा साहिब द्वारा एसडीएम को 22 दिसंबर को लिखित रूप से भी दिया गया था। परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवास बारे भी मांग उठाई गई। इस दौरान विजय गोयल ,राकेश चंद गुप्ता, एमआर वर्मा, शांति स्वरूप गुप्ता, कुलवंत सिंह चौधरी, आरके जैन , वाई एस भंडारी, टीसी गुप्ता, विजय कुमार, गुरदीप सिंह, अमरजीत सिंह ,राकेश बेदी, जगत सिंह, त्रिलोक सिंह सुरेंद्र सिंह, कैप्टन पीसी भंडारी आदि मौजूद र
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
