Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»अंतरराष्ट्रीय बाजार में लैवेंडर तेल की बढ़ी मांग, चुराह क्षेत्र के किसान खुश 
    चंबा

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में लैवेंडर तेल की बढ़ी मांग, चुराह क्षेत्र के किसान खुश 

    By Himachal VartaJanuary 9, 2023
    Facebook WhatsApp

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में लैवेंडर तेल की मांग बढ़ गई है। इससे चुराह क्षेत्र के किसान खुश हैं। विदेश-देश से लैवेंडर तेल और फूलों की बढ़ती मांग को पूरा करना उनके लिए चुनौती बन गया             चम्बा( हिमाचल वार्ता न्यूज )अंतरराष्ट्रीय बाजार में लैवेंडर तेल की मांग बढ़ गई है। इससे चुराह क्षेत्र के किसान खुश हैं। विदेश-देश से लैवेंडर तेल और फूलों की बढ़ती मांग को पूरा करना उनके लिए चुनौती बन गया है। उत्तराखंड से दो लाख लैवेंडर फूलों की स्टिक की मांग को पूरा करने के लिए उन्हें जम्मू-कश्मीर से भी लैवेंडर फूल मंगवाने पड़े। किसान संजय जरयाल लैवेंडर फूलों की खेती कर क्षेत्र के 25 युवाओं को रोजगार के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। संजय जरयाल चंबा जिले में पर्पल रेवोल्यूशन लाने की चाह में अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गए हैं। चुराह विधानसभा क्षेत्र का सेईकोठी इलाका लैवेंडर फूलों की खेती के लिए काफी उपयुक्त साबित हो रहा है। लैवेंडर फूलों से तेल निकालने के बाद इसे भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भेजा जा रहा है। सेईकोठी निवासी संजय जरयाल ने बताया कि वह 15 वर्षों से लैवेंडर फूलों की खेती कर रहे हैं। लैंवेंडर की विशेषता यह है कि फूल, स्टिक समेत पौधे की भी बिक्री होती है।जंगली जानवरों के अलावा लावारिस मवेशी भी इन फूलों को न खाते हैं और न ही उजाड़ते हैं। लैवेंडर फूल से तैयार होने वाले तेल की देश-विदेश में काफी मांग हैं। लैवेंडर तेल बाजार में 15 हजार रुपये लीटर बिक रहा है। उन्होंने बगीचों के पास ही फूलों का तेल निकालने के लिए मशीनरी लगाई है। लैवेंडर तेल में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसका तेल आंतों की सूजन, दर्द और डायरिया में फायदेमंद होता है। यह खराब बैक्टीरिया को दूर करने और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है। झड़ते बालों और बालों में जूं की समस्या का यह अचूक उपाय है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.