धर्मशाला, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) : स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी एन.पी गुलेरिया ने बताया कि इस वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस और 13 से 19 जनवरी 2023 तक युवा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके तहत 12 जनवरी को खेल परिसर धर्मशाला में विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में जिले भर के युवा भाग ले सकेंगेयह रहेंगी प्रतियोगिताएंराष्ट्रीय युवा दिवस के तहत जिले में वाद-विवाद (डिबेट), निबंध लेखन, समूह गान और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विषय भी निर्धारित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वाद-विवाद (डिबेट) के लिए विषय रहेगा ‘मुफ्त सुविधाएं क्या जनहित में जारी हैं?’। निबंध लेखन के लिए ‘हिमाचल में केवल विकास नहीं सतत विकास की आवश्यकता है’, विषय रहेगा। वहीं समूह गान के लिए देशभक्ति व लोक गीत तथा चित्रकला के लिए विषय प्रतियोगिता स्थल पर उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में केवल 15 से 29 आयु वर्ग के युवा ही भाग ले सकते हैं।उन्होंने बताया कि उपरोक्त गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा दिवस में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01892-222317 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
