पांवटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) पांवटा साहिब के जामनी वाला रोड पर स्थित द स्कॉलर्स होम स्कूल के प्रांगण में बनी द स्कॉलर्स होम क्रिकेट एकेडमी (HPCA) पहले इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट, जिला सिरमौर में बनी विजेता।इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर की 8 टीमें थी तथा उसमें द स्कॉलर्स होम स्कूल कि क्रिकेट एकेडमी ने पहला स्थान प्राप्त किया। इन्होंने पहले मैच में सराहन एकेडमी को हराया तथा दूसरे मैच में एम सी, सेंटर पांवटा साहिब से विजय प्राप्त कर सेमीफाइनल में गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी राजगढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।फाइनल मैच में अरिहंत, नाहन के साथ मुकाबला हुआ तथा पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 209 रन का विशाल लक्ष्य रखा जिसमे सौरभ ने 57 रन, श्रेयांश बाली ने 40 रन, आकाश ने 27 रन तथा गौरव ने 22 रन का बेहतरीन योगदान दिया। अरिहंत एकेडमी बाद में बैटिंग करते हुए 164 रन पर ऑल आउट हो गई इस मैच में करण ने चार विकेट लिए और गौरव ने 3 विकेट अपने नाम किए। इस तरह द स्कॉलर्स होम क्रिकेट एकेडमी फाइनल मैच में विजेता रही। निर्देशक डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने क्रिकेट कोच दानिश को हार्दिक शुभकामनाएं
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
