नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-उपमंडल संगड़ाह के खड़कोली नामक स्थान पर पेश आए सड़क हादसे में घायल तीसरे शख़्स की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय जयप्रकाश रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।बीते शनिवार को ददाहू-संगडाह मार्ग पर खड़कोली के समीप एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई थी। जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी । जबकि घायल जयप्रकाश को ददाहू में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया गया था। जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई रैफर किया गया था। जहां 3 दिन उपचार के बाद व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों की मृत्यु से इलाके में शोक की लहर है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
