नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा) सिरमौर जिला न्यायालय नाहन में वुधवार से विधिक सहायता एवं डिफेंस परामर्श प्रणाली कार्यालय ने कार्य करना आरंभ कर दिया है। इस कार्यालय का विधिवत शुभारंभ हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अमजद ए. सैयद ने हि.प्र. उच्च न्यायालय से वर्चुअल माध्यम से किया। उन्होंने प्रदेश के छः जिलांे शिमला, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, कुल्लू तथा ऊना में विधिक सहायता एवं डिफेंस परामर्श प्रणाली कार्यालयों का एक साथ शुभारंभ किया। हि.प्र. उच्च न्यायालय की न्यायाधीश एंव हि.प्र. विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी अध्यक्ष सबिना व हि.प्र. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण तथा बार एसोसियेशन के सदस्य उपस्थित रहे।उद्घाटन अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने नये कार्यालयों के खुलने पर अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आधे जिलों में विधिक सहायता एवं डिफेंस परामर्श प्रणाली कार्य कर रही है और लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करने का है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली पायलट आधार पर देश में नासिक तथा महाराष्ट्र में लागू की गई थी और इसकी सौ फीसदी सफलता मिलने पर प्रणाली को देशभर में लागू करने का लक्ष्य है।जिला न्यायालय नाहन के जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार चैधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रेम पाल रांटा सहित जिला न्यायालय के समस्त न्यायाधीश तथा जिला बार एसोसियेशन के सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Breakng
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
- माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Monday, June 15
