Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सेर जगास में कछुआ चाल में चल रहा पैराग्लाईडिंग साईट विकसित करने का कार्य शुरू
    सिरमौर

    सेर जगास में कछुआ चाल में चल रहा पैराग्लाईडिंग साईट विकसित करने का कार्य शुरू

    By Himachal VartaJanuary 11, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)  (एसपी जैरथ):- राजगढ़ के सेर जगास में पैराग्लाईडिंग साईट विकसित करने का कार्य बीते तीन वर्षों से कछुआ चाल में चल रहा है जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी देखी गई है । बता दें कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में सेर जगास में पैराग्लाईडिंग स्थल को विकसित करने के लिए नई राहें-नईं मंजिले नामक योजना के तहत दो चरणों में पर्यटन विभाग द्वारा साढ़े चार करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी ।  तीन वर्ष बीत जाने के बाद केवल सेरजगास से पैराग्लाईडिंग स्थल तक सवा दो किलोमीटर कच्ची सड़क बन पाई है जिसे पक्का किया जाना अभी बाकी है । जिसकी पुष्टि सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजगढ़ डीके कौंडल ने की है । उन्होने बताया कि सड़क को शीघ्र ही पक्का किया जाएगा जबकि अन्य सुविधाओं के सृजन के लिए टैंडर प्रक्रिया प्रगति पर है।    गौर रहे कि इस महत्वकांक्षी योजना के तहत पैराग्लाईडिंग स्थल तक सड़क का निर्माण, कैफेटेरिया, चैंजिग रूम, लैंड-स्केपिंग सहित अनेक विकास कार्य योजना में शामिल किए गए हैं ताकि देश विदेश से आने वाले पैराग्लाईडरों को बेहतर सुविधाएं मिल सके  और क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके ।
    बता दें कि बीड़-बीलिंग के बाद सैर जगास पैराग्लाईडिंग के लिए विशेषज्ञों द्वारा  प्रदेश की  सबसे उपयुक्त साईट मानी जाती है जहां पर पैराग्लाईडरज को टेक आॅफ और लैडिंग की सुविधा उपलब्ध  है। इस पैराग्लाईडिंग स्थल को  पर्यटन विभाग द्वारा सर्वे करवाने के उपरांत प्रमाणित  किया गया है । इस पैराग्लाईडिंग साईट के विकसित होने से राजगढ़ क्षेत्र  अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बनाएगा और देश व विदेश से पायलट यहां आकर पैराग्लाईडिंग का आन्नद ले सकेगें ।  सेर जगास में पिछले कुछ वर्षों से पर्यटन विभाग द्वारा पैराग्लाईडिंग करवाई जा रही है परंतु मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बाहर से आने वाले पायलटों को काफी असुविधा होती है ।
    सबसे अहम बात यह है कि राजगढ़ के पबियाना से सेर जगास को जोड़ने वाली पांच किलोमीटर सड़क अभी तक लोक निर्माण विभाग के अधीन नहीं है । इसका निर्माण स्थानीय पंचायत द्वारा किया गया है जिस पर बस भी चलती है परंतु सड़क पंचायत के अधीन है  । दो वर्ष पूर्व सेरजगास के लोगों ने विधायक रीना कश्यप से भी इस सड़क को लोनिवि के अधीन का आग्रह किया गया था जिस बारे निजी भूमि संबधी डीड के कागजात भी दिए गए थे परंतु यह मामला वर्षों से लंबित पड़ा है । सरकार के अधीन आने से यह सड़क पक्की होगी तभी देश विदेश से पायलट पैराग्लाईंडिग के लिए सेर जगास पहूंच पाएंगे ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.