नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):-जिला सिरमौर के उपमंडल नाहन में आज मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक का आयोजन सनातन धर्म मंदिर के प्रांगण में किया गया। इस बैठक के आयोजन की अध्यक्षता राजेंद्र कुमार ने की तथा मंच का संचालन महासचिव हरशरण शर्मा के द्वारा किया गया। मंच के सभी सदस्यों द्वारा नववर्ष की शुभकामना के आदान-प्रदान के साथ बैठक की कार्यवाही की।हिमाचल प्रदेश के नव नियुक्त सरकार को नववर्ष की बधाई का प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक के आयोजन में सभी सदस्यों द्वारा सरकार से अपेक्षा की मांग की गई। सेवानिवृतो के सभी लंबित व देय राशियों जैसे 65,70,75,80 का भुगतान, नए वेतन मान, मेडिकल, लीव इन कैश, 49-14 कालाअंब 20-22 साल की वेतन वृद्धि आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई वर्षों तक सरकार के आदेशों की पालना करते हुए दुर्गम क्षेत्रों में विकट परिस्थितियों में सेवाएं दी।इसलिए इस बैठक के सदस्यों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से यह अपील की है। बैठक में राजेंद्र कुमार, हरशरण शर्मा, गीता राम, मोहम्मद इस्लाम, सतीश चंद्र, अमन कुमार, लायक राम, वृजभूषण, अमरेश कुमार, शेर सिंह, गुमान सिंह, हरबंस सिंह, फतेह सिंह आदि उपस्थित रहे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3