कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( लक्ष्य शर्मा)हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच बुधवार रात को हुई बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग, मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग समेत करीब 182 सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं। 163 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। बुधवार रात को लाहौल व कुल्लू की ऊंची चोटियों पर हिमपात जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। बारिश के बाद किसानों व बागवानों ने राहत की सांस ली है। वहीं,मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग, नेशनल हाइवे-505 बर्फबारी के चलते सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। प्रशासन की ओर से लोगों से अनावश्यक यात्रा नहीं करने की अपील की गई है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार गुरुवार सुबह 10:00 बजे तक लाहौल-स्पीति में 177, चंबा दो, कांगड़ा दो और कुल्लू में एक सड़क पर आवाजाही बंद थी। वहीं कुल्लू जिले में 107, लाहौल-स्पीति में 56 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद हैं।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
