पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा) :- प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कारयुक्त तथा व्यवसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है ताकि शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें।यह जानकारी प्रधानाचार्य रा०व०मा०पा० पुरुवाला राजीव शर्मा ने आज देते हुए बताया कि स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास जिसमें गुणात्मक शिक्षा खेलकूद बोधिक विकास के अतिरिक्त कौशल विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है जिसके अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में 02 व्यवसायिक विषय आरम्भ किये गए हैं।इसी कड़ी रा०व०मा०पा० पुरुवाला के टेलिकॉम विषय के 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के 60 से अधिक विद्यार्थियों को ऑन जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 11 जनवरी को धौलाकुआं, 12 जनवरी को कोलर में तथा 13 जनवरी को बिरला में ऑप्टिकल फाइबर तथा माइक्रोवेव तकनीक की विस्तृत जानकारी टेलीकॉम विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी।जिसमें विद्यार्थियों को ओटीडीआर तथा स्पलाइसिंग बारे मौके पर ही ओएफसी तथा माइक्रोवेव के विशेषज्ञ इंजिनियर जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार ने टेलीकॉम, ऑप्टिकल फाइबर तथा माइक्रोवेव तकनीक की जानकारी दी जा रही है। रा०व०मा०पा० पुरुवाला उपप्रधानाचार्य दया राम चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों में व्यावसायिक विषय की ओर काफी रुझान बढ़ रहा है क्योंकि एस आधुनिकता के युग में तकनीकी जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक विषय से रोजगार के अवसर भी मिलते हैं।टेलीकॉम ट्रेनर पुनीता शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को ऑन जॉब ट्रेनिंग के साथ साथ सम्बंधित विषय के उद्योगों का भी भ्रमण करवाया जाता है जहां विद्यार्थियों का बोधिक विकास होता है वहीं उन्हें आधुनिक तकनीक की जानकारी भी मिलती है।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सर्वजीत कौर भी विद्यार्थियों के साथ ओजेटी के दौरान उपस्थित रहीं
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
