राजगढ़ (हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक समिति की शाखा राजगढ़ द्वारा ग्राम पंचायत कोटिया जाजर में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर की आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबन्धका उमेद सिंह कुँवर ने उपस्थित लोगों व डिजिटल बैंकिंग, युपीआई , फ्रॉड मोबाईल विभिन्न जमा व ऋण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया हमें फ्राॅड फोन कॉल्स, एस.एम.एस, अनाधिकृत फेक एप्लीकेशन को डाउनलोड करने से बचना चाहिए । उन्होने बताा कि अपने एटीएम व मोबाईल एपकीकेशन के दिन रेगुलर इंटरवल पर परिवर्तित करने चाहिए तथा ओटीपी इत्यादि किसी से साझा न करें।
इस मौके पर खण्ड विकास कार्यालयय में कार्यरत एलएसईओ अनीता जस्टा, विकास ग्राम संगठन कोठिया जाजर, स्वयं सहायता समूह कोटिया, सरस्वती स्वयं सहायता समूह जाजर थान देवता , एसएचजी कोठिया, पोल माता, एसएचजी घरोही शारदा माता, लक्ष्मी एसएचजी , घरोटी, एसएचजी मियोग, कोट ढांगर व शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित करीब 80 लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर बैंक के कार्यकारी सहायक नव सचित कोशिक ने भी उपस्थित लोगो को वितिय अनुशासन व् विभिन्न जमा योजनाओ व् सिविल स्कोर बारे विस्तार से जानकारी दी ।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3