नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (लक्ष्य शर्मा):- भारतीय मौसम विभाग के मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रदेश के 12 जनवरी को यलो अलर्ट जारी करने के संदर्भ में उपायुक्त आर.के. गौतम ने जिला में एडवाइजरी जारी करते हुए स्थानीय लोगों विशेषकर पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर रूख न करने की सलाह दी है।उन्होंने पर्यटन व्यवसायियों, होटल कारोबारियों व स्थानीय लोगों से जिला में बाहर प्रदेशों से आए सैलानियों को जिला की भौगोलिक स्थित से अवगत करवाने तथा पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेंकिंग से बचने की सलाह देने की अपील की है।आर.के. गौतम ने कहा कि मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी मौसम सलाह के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभागों को पहले से ही सभी एहतियाति उपाय करने को कहा है।सभी फील्ड कर्मचारियों को सतर्कता और तत्परता की स्थिति में रहने के निर्देश दिये हैं। उपायुक्त ने किसी भी आपात स्थिति में टोल फ्री नम्बर 1077, 1070 अथवा 112 पर सम्पर्क करने की सलाह दी है ताकि पर्यटकों को आसानी से सुविधा मिल सके और हितधारक विभागों के पास उपलब्ध संसाधनों को आवश्यकतानुसार जुटाया जा सके।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
