नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):-जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में आज शुक्रवार को अध्यक्ष यशवंत सिंह तोमर की अध्यक्षता में अंशकालीन जलवाहक संघ की बैठक नाहन के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित हुई। इस बैठक में जिला सिरमौर के लगभग 50 अंशकालीन जलवाहक उपस्थित रहे। बैठक में दैनिक वेतन भोगी से नियमित ना होने के कारण सभी ने रोष प्रकट किया। इस दौरान गहन मंथन करने के बाद अंशकालीन जलवाहक नाहन के विधायक अजय सोलंकी से मिले और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया गया।अध्यक्ष यशवंत सिंह तोमर ने बताया कि नाहन के विधायक अजय सोलंकी से कांग्रेस भवन में मुलाकात की गई और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने मांग रखते हुए कहा कि जिन अंशकालीन जलवाहको को 11 वर्ष का कार्यकाल या इससे अधिक समय शिक्षा विभाग में हो गया है, उन्हें जल्दी से जल्दी नियमित किया जाए, अगर शिक्षा विभाग में पद खाली नहीं है तो चाहे किसी भी विभाग में नियमित किया जाए।हिमाचल प्रदेश में पूर्व में रही सरकार ने अंशकालीन जलवाहको को नियमित करने की सीमा अवधि को 11 वर्ष किया है, जबकि जिला सिरमौर के जलवाहकों को इसका कोई भी फायदा नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में लगभग 100 से अधिक जलवाहक दैनिक वेतन भोगी ऐसे हैं जो अपनी सीमा अवधि को पूरा कर चुके हैं लेकिन उन्हें पद खाली ना होने के कारण नियमित होने का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जिला सिरमौर के सभी जलवाहकों ने अजय सोलंकी के माध्यम से सरकार से आग्रह किया है कि कर्मचारियों को नियमित होने का तोहफा दिया जाए।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
