नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन शहर के बड़ा चौक बाजार में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान बुजुर्ग अचानक नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को माजरा निवासी रमेश चंद 56 वर्ष नाहन शहर के बड़ा चौक बाजार में पहुंचे थे।इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिस कारण वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़े। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और बुजुर्ग को उठाने का प्रयास किया गया परंतु शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची परंतु तब तक बुजुर्ग दम तोड़ चुका था। प्रथम दृष्टया से मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। खबर की पुष्टि एस एच ओ नाहन सदर थाना राजेश पाल ने की है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
