एसडीएम ने रैन बसेरा का निरीक्षण कर, लोहड़ी पर कम्बल व अन्य खाद्य पदार्थ किए वितरित किए। पावटा साहिब (हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):- उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने गत दिवस रेन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वह निराश्रय लोगों से मिले और उनका हाल-चाल जाना तथा रेन बसेरा में मिल रही मूल-भूत सुविधाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि शीतलहर व ठंड के चलते सरकार के द्वारा प्रशासन के माध्यम से निराश्रय लोगों के ठहरने की उचित सुविधा रैन बसेरा में की गई है तथा ये लोग रात को रैन बसेरा में रुकते हैं और सुबह होते ही अपने काम पर चले जाते हैं।उन्होंने बताया कि शीतलहर व ठंड के चलते प्रशासन की ओर से निराश्रय लोगों के ठहरने के लिए रैन बसेरा पांवटा साहिब में उचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसमें 32 लोगों के ठहरने के लिए बिस्तरों की व्यवस्था है तथा अभी तक 24 निराश्रय लोगों को रैन बसेरा में आश्रय उपलब्ध करवाया गया हैं।उन्होंने बताया कि रैन बसेरा में निराश्रय लोगों को बेहतर खानपान, बिस्तर तथा हीटर की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं जिसके लिए उन लोगों ने सरकार व प्रशासन का धन्यवाद किया। कड़ाके की ठंड के चलते सरकार के दिशानिर्देशानुसार निराश्रय लोगों के ठहरने, खाने-पीने तथा सोने की उचित सुविधाएं इन्हें उपलब्ध करवाई जा रही हैं जिससे ये लोग ठंड से बच सकें। एसडीएम ने इनके लिए बनाए जाने वाले खाने का भी निरीक्षण किया।इस दौरान उनके साथ बीएमओ पांवटा साहिब भी मौजूद रहे जिन्होंने रेन बसेरा में रह रहे लोगों की स्वास्थ्य जांच की तथा उन्हें दवाईयां भी वितरित की।प्रशासन द्वारा लोहड़ी के अवसर पर रेन बसेरा में रह रहे निराश्रय लोगों को कम्बल व अन्य खाद्य पदार्थ वितरित किए गए।
Breakng
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
- माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Monday, June 15
