नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज)(लक्ष्य शर्मा):-पावंटा विधानसभा क्षेत्र के किल्लोड में चूड़ेश्वर यूथ क्लब बड़ाना के तत्वाधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा है जिसका शुभारम्भ पूर्व सैनिक सोहन सिंह तोमर ने किया।बता दे कि इस टूर्नामेंट में पहले ही दिन करीब 8 टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सोहन सिंह तोमर ने युवाओं को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन दिया। उन्होंने ₹41000 की नगद राशि क्लब के लिए दी। युवाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने नशे से दूर रहने की अपील की और देश सेवा के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाने की बात कही। सोहन तोमर ने कहा कि सिर्फ आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा नहीं की जा सकती। एक मजदूर से लेकर छात्र तक देश की सेवा कर सकता है,जिसके लिए हमें अपने मौलिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
