नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( संजय सिंह) : -शहर में चलते फिरते रेहडी-खोखे वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। यह लोग आसपास कचरा फैलाने में पीछे नही है। हैरानी की बात यह है कि आमदनी के चक्कर में नगर परिषद इस मामले में अनजान बनी है। आरोप है कि नगर परिषद की अनदेखी के चलते शहर में प्राइम लोकेशन पर ये रेहडी खोखे वाले खड़े रहते हैं। नगर परिषद की अनदेखी व आमदनी के चक्क र में यह समस्या बढी है। जानकारी के अनुसार शहर में जगह – जगह इस तरह से धंधा करने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जहां- जहां ये चलती फि रती दुकान लगती है वहां गंदगी फैल रही है। नगर परिषद सियासी दबाव में व गरीबों का कल्याण करने के नाम पर खोखा लगाने की इजाजत ताकि इनके परिवार का पालन पोषण हो सके। लेकिन यह तो सही है। ज्यादातर रेडी खोखे वाले शहर की प्राइम लोकेशन पर ही जमे रहते हैं धंधे के समय यहां खड़े हो जाते हैं और बाद में बाद में अपना रेहड़ी खोखा दाएं बाएं पार्क करके चले जाते हैं मिसाल के तौर पर विला राउंड में आईपीएस दफ्तर के सामने एक खोखा लगाया जा चुका है। खोखा मालिक ने यहां खुले में में खाना बनाने के लिए चुल्हा लगा दिया है और आसपास से मुफ्त में लकडिय़ां मिल रही है यहां गंदगी का आलम पसरा है। लेकिन नगर परिषद ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर चलते फिरते खोखे लगे है। जहां जहां दुकानदार खड़े होते हैं वहां दाएं-बाऐं भारी गंदगी फैलाते आने जाने वालों के लिए भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त हिंदू आश्रम रोड पर भी तहबाजारियों ने दोनों और कब्जा जमा रखा है । नगर परिषद में कितने लोगों को लाइसेंस दे रखा है इसका आंकड़ा तो शायद परिषद के पास भी नही मिलता है लेकिन बिना लाइसेंस के काम करने वाले की संख्या कम नही है। सड़क के दोनों तरफ जमे रहते है। ऐसे यहां से पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में डीसी सिरमौर आर.के. गौतम नेे बताया नगर परिषद से रिपोर्ट तलब की जाएगी। डीसी ने बताया कि प्राइम लोकेशन पर जहां आने जाने वाले लोगों को मुश्किल होती है वहां किसी भी किस्म के खोखे या रेहड़ी खड़ी करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
