Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    • ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट में नाहन के 72 वर्षीय डॉ पीटर डिसूजा बने चैंपियन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गड्ढा खुदान और पौधे रोपण की विधियों बारे किसानों को दिया प्रशिक्षण
    सिरमौर

    गड्ढा खुदान और पौधे रोपण की विधियों बारे किसानों को दिया प्रशिक्षण

    By Himachal VartaJanuary 15, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- सेंनधार के तहत आती छः पंचायतों कटाह शीतला, कमलाड, पराडा, महिपुर, नेहर स्वार एवं कोटला मोलर में किसानों को एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रयोजित एवं कार्यदायी संस्था एटी इण्डिया के सहयोग से संचालित परियोजना “समशीतोष्ण फलों के बाग विकास, बे-मौसमी सब्जी की खेती और व्यावसायिक मधुमक्खी पालन आजीविका गतिविधियों के माध्यम से स्थायी कृषि और बागवानी मूल्य श्रृंखला को बढ़ावा देना” के अन्तर्गत किसानों को मधुमक्खियों के शीतकालीन प्रबंधन बागवानी स्थापना हेतु गड्ढे खुदान तथा पौध रोपण की विधियों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।इसी प्रकार परियोजना अन्तर्गत वितरित किये गये मशरूम के 7500 बैगों द्वारा उगाये जा रहे मशरूम के बारे में भी विस्तार से लोगो को बताया गया। अधिक जानकारी देते हुए परियोजना प्रबंधक महेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इस परियोजना के अन्तर्गत 400 काश्तकार मधुमक्खी पालन, 650 काश्तकार बे-मौसमी सब्जी उत्पादन, 150 काश्तकार मशरूम उत्पादन से तथा 350 काश्तकार बागवानी से कुल 150 उत्पादक समूह के माध्यम से 1550 लोगों के साथ एटी इण्डिया संस्था कार्य कर रही हैं।उन्होंने बताया कि उक्त समूहों के द्वारा दो सहकारिताओं का गठन किया गया है, जिसमें दि रेणुका प्रो. को.सो. लिमिटेड खैरी, खाद्य प्रसंस्करण जैसे जैम, चटनी, अचार एवं जूस तथा दि सिराना हनी प्रो. को. सो. लिमिटेड विभिन्न प्रकार के शहद जैसे सिंगल पुष्प शहद, इनफ्यूज्ड हनी एवं सेब विनेगर इत्यादि का कार्य कर रहे है। उपस्थित सभी काश्तकारों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि अपनी-अपनी सहकारिताओं के सुदृढ़ीकरण तथा व्यवसाय बढाने हेतु निरंतर प्रयत्नशील रहेंगें।इस अवसर पर संस्था के परियोजना प्रबंधक महेन्द्र प्रसाद भट्ट, एलआईसी हाउसिंग लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक नवदीप सिंह राणा, कृषि-उद्यान अधिकारी दलीप सिंह कुलेगी, साथ ही संस्था के क्षेत्रीय कार्यकर्ता शिशुपाल सिंह, वीर सिंह, सिमरन ठाकुर, नेहा तोमर, तरूण शर्मा एवं सौरव पुण्डीर के साथ ही दि रेणुका सहकारिता की अध्यक्षा मीरा देवी तथा दि सिराना के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अनिरुद्ध सिंह 25 जून को ज़िला सोलन के प्रवास पर
    • उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में यूको आरसेटी की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक हुई आयोजित
    • ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण
    • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सोलन के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान
    • सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.