नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):-जिला मुख्यालय नाहन स्थित आस्था स्पेशल स्कूल में लोहड़ी उत्सव पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान दिव्यांग बच्चों व डी.एड के छात्र/छात्राओं द्वारा विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रम और लोहड़ी गीत गाए गए।इसके साथ ही बच्चों को रेवडी, मुगंफली, गजक, और मिठाइयां भी वितरित की गई। इस दौरान विधायक अजय सोलंकी भी नाटी पर खूब थिरकते हुए नजर आए। इस दौरान अजय सोलंकी ने प्रोत्साहन राशि के रूप में 5100 रुपये प्रदान किए।इस अवसर पर अजय सोलंकी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा अनाथ और दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए और समाज का एक अभिन्न अंग बनाने के लिए सभी त्यौहारों में भत्ते को शुरु करना उनका एक ऐतिहासिक कदम हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आस्था स्पेशल स्कूल को 11500 रुपये की धनराशि भी प्रदान की गई है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
