नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रंजना शर्मा):-बहुचर्चित 4,300 करोड़ रुपये के कर एवं बैंक कर्ज में घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमेक कंपनी 18 जनवरी 2023 को प्रदेश हाईकोर्ट की निगरानी में नीलाम होने जा रही है। नीलामी की तैयारियों में राज्य कर एवं आबकारी विभाग जुट गया है। गौरतलब है कि घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमेक कंपनी को वर्ष-2014 में सील कर दिया गया था। पिछले कई साल से हजारों करोड़ रुपये की यह कंपनी अब कबाड़ बन चुकी है।जब इस कंपनी को सील किया गया था, तब इसकी कीमत 5,000 करोड़ रुपये थी। वर्तमान में यह मात्र 150 करोड़ रुपये की रह गई है। बता दे कि पांवटा स्थित इंडियन टेक्नोमेक कंपनी को खरीदने के मकसद से रोज 5 से 7 खरीदार कंपनी में विजिट को पहुंच रहे हैं।कंपनी की नीलामी का आरक्षित मूल्य 165 करोड़ रुपये है। 3 सेक्टरों में बंटी यह कंपनी कुल 265 बीघा भूमि पर स्थित है। इसमें क्रमश: 189, 46 और 30 बीघा भूमि के सेक्टर शामिल हैं।
Breakng
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
Monday, June 15
