पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- वन विभाग की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए रामपुर घाट और भूरपुर क्षेत्रों में खनन करने में जुटे बाहरी राज्यों के वाहनों को पकड़ा है। टीम ने दो ट्रकों सहित एक वाहन को कब्जे में लेकर चालको पर जुर्माना लगाया है। जानकारी के मुताबिक पांवटा वन टीम के वनखंड अधिकारी पेट्रोलिंग पर थे।इस बीच रामपुरघाट क्षेत्र में पेट्रोलिंग टीम ने दो ट्रकों को अवैध रूप से नदी मार्ग का प्रयोग करने पर जब्त किया। जब्त ट्रक चालकों से वन क्षेत्र में अवैध ट्रेसपास पर जुर्माना वसूला गया। साथ ही भूपपुर क्षेत्र में भी टीम ने नदी मार्ग से खनन सामग्री ढोते हुए एक वाहन को जब्त कर जुर्माना राशि वसूली।उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने बताया कि वन टीम ने रामपुरघाट और भूपपुर क्षेत्रों में तीन वाहनों को अवैध रुप से नदी रास्ते का प्रयोग करने पर 55,000 रुपये जुर्माना लगाया है।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
