नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव अरट के समीप पंचायत समिति अध्यक्ष संगड़ाह मेलाराम शर्मा की कार एचपी–03डी- 3030 गहरी खाई में गिरने से 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अरट गांव के रहने वाले बीडीसी चयेरमेन संगड़ाह के भतीजे 23 वर्षीय कृष्ण शर्मा व 22 वर्षीय पंकज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं कार में मौजूद संगड़ाह के 14 वर्षीय किशोर राघव को प्राथमिक उपचार के बाद संगड़ाह हॉस्पिटल से देर रात मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है। गौरतलब है कि, गत 7 जनवरी को संगड़ाह-रेणुकाजी-नाहन सड़क पर खेगुआ गांव के समीप हुए वाहन हादसे में जहां 3 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं गत 3 माह में टिकरी व सैंजघाट गांव के पास हुए सड़क हादसे मे 4 लोग जान गंवा चुके हैं। अब तक एनएच और यहां तक कि स्टेट हाइवे से भी वंचित हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री का विधानसभा हल्का रहे इस क्षेत्र में सिरमौर व हिमाचल के अन्य इलाकों के मुकाबले वाहन हादसों में ज्यादा जाने जाती है, मगर इसके बावजूद न तो सड़कों में सुधार हुआ और न ही पुलिस प्रशासन अथवा रोड सेफ्टी क्लब की ओर से यहां दुर्घटना रोकने के संतोषजनक प्रयास किए गए।घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल व अस्पताल के लिए रवाना हो चुकी है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
