Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»दुर्घटनाएं»संगड़ाह में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में 2 की मौत, एक घायल
    दुर्घटनाएं

    संगड़ाह में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में 2 की मौत, एक घायल

    By Himachal VartaJanuary 16, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव अरट के समीप पंचायत समिति अध्यक्ष संगड़ाह मेलाराम शर्मा की कार एचपी–03डी- 3030 गहरी खाई में गिरने से 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अरट गांव के रहने वाले बीडीसी चयेरमेन संगड़ाह के भतीजे 23 वर्षीय कृष्ण शर्मा व 22 वर्षीय पंकज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं कार में मौजूद संगड़ाह के 14 वर्षीय किशोर राघव को प्राथमिक उपचार के बाद संगड़ाह हॉस्पिटल से देर रात मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है। गौरतलब है कि, गत 7 जनवरी को संगड़ाह-रेणुकाजी-नाहन सड़क पर खेगुआ गांव के समीप हुए वाहन हादसे में जहां 3 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं गत 3 माह में टिकरी व सैंजघाट गांव के पास हुए  सड़क हादसे मे 4 लोग जान गंवा चुके हैं। अब तक एनएच और यहां तक कि स्टेट हाइवे से भी वंचित हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री का विधानसभा हल्का रहे इस क्षेत्र में सिरमौर व हिमाचल के अन्य इलाकों के मुकाबले वाहन हादसों में ज्यादा जाने जाती है, मगर इसके बावजूद न तो सड़कों में सुधार हुआ और न ही पुलिस प्रशासन अथवा रोड सेफ्टी क्लब की ओर से यहां दुर्घटना रोकने के संतोषजनक प्रयास किए गए।घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम  घटनास्थल व अस्पताल के लिए रवाना हो चुकी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.