कांग्रेस पार्टी के घोषणा-पत्र को चरणबद्ध ढंग से पूरा करेंगे-हर्षवर्धन चौहान पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रंजना शर्मा )उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान का गत सांय पांवटा साहिब पहुंचने पर विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य स्वागत और अभिनदन किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलांे द्वारा रखी गई समस्यायें भी सुनीं। उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवधर्न चौहान ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को चरणबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाएगा जिसके लिए प्रदेश सरकार ने कार्य करना आरम्भ कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपार समर्थन देकर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने बनाई है और हम पांच साल तक जनता की सेवा करते रहेंगे।हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हमने प्रदेश के कर्मचारियों से किए गए वायदों के अनुरूप मंत्रीमंडल की पहली ही बैठक में कर्मचारियों की ओपीएस बहाली को स्वीकृति प्रदान की है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवाजनों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।हर्षवधर्न चौहान ने सिरमौर जिला के विकास के लिए सभी से एक जुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया। पांवटा साहिब पहुंचने पर उद्योग मंत्री को विभिन्न संगठनों ने शॅाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। उनकी धर्मपत्नी कल्पना चौहान को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक चौधरी करनेश जंग, अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब अश्वनी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शिलाई रतन सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य शेर सिंह ने उद्योग मंत्री को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी करनेश जंग तथा अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब अश्वनी शर्मा ने भी अपने विचार सांझा किये l
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
