राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- राजगढ़ उप मंडल की सनौरा नेरीपुल सड़क के शीलाबाग के समीप बीती रात एक सड़क दर्दनाक हादसा पेश आया है जिसमें एक ही गांव दो व्यक्तियों की मौके हो गई जबकि दो अन्य युवा घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया है । पुलिस चैकी पझौता के अनुसार बीती रात करीब 1 बजे एक पिकअप जीप नंबर एचपी-16-0228 क्रशर पॉइंट नजदीक शिलाबाग के पास अनियत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई । जिसमें एक ही गावं क्लयोपाब के चार व्यक्ति सवार थे। जिनमें से दो व्यक्ति भूपेन्द्र ठाकुर (27) उर्फ (मीनू) और आदर्श ठाकुर (37) ग्राम क्लयोपाब डाकघर कोटला बांगी तहसील राजगढ़ की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य व्यक्ति सुरेश कुमार ( 35), जितेंद्र ठाकुर (29) निवासी क्लयोपाब गंभीर रूप से घायल हुये जिन्हें उपचार हेतू सिविल अस्पताल सोलन ले जाया गया। सूत्रों के अनुंसार पिकअप जीप परवाणु से क्लयोपाब आ रही थी जिसमें घर का सामान सीमेन्ट चादरें लदी हुई थी। पझौता पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से शवों को गहरी खाई से बाहर निकाला तथा सिविल अस्पताल राजगढ़ में पोस्टमार्टम के उपरांत शवों को परिजनो ंको सौंप दिया गया है। बता दें प्रशासन द्वारा धमून से लेकर नेरीपुल तक एक्सीडेंटल जोन घोषित किया गया है परंतु लोक निर्माण विभाग द्वारा ब्लेक स्पाॅट पर कोई भी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए है । विशेषकर जघेड़ से लेकर नेरीपुल तक के हिस्से में बीते कुछ वर्षों में काफी गाड़ियां गिर चुकी है ।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
