दिलीप सिरमौरी प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( लक्ष्यशर्मा) :- उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस (नैशनल वोटर डे ) के अवसर पहर 25 जनवरी को नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग के हिमाचल आईकॉन दिलीप सिरमौरी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर 44 नये वोटरों को सम्मानित भी किया जाएगा।आर.के. गौतम ने यह जानकारी आज नाहन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन नये वोटरों में मतदान के प्रति जारूगता लाने के लिए हर वर्ष किया जाता है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रणाली को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक किया जाएगा।आर.के. गौतम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कि मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने के लिए सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में वाद-विवाद और चित्रांकन प्रतियोगिताओं का आयेाजन कियाा जाए। इन प्रतिभागियों को 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ भी दिलवाई जाएगी।इस अवसर पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, तहसीलदार निर्वाचन वेद शर्मा, नायब तहसीलदार नारायण दास धीमान के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Breakng
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Monday, June 15
