Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सरकार चरणबद्ध ढंग से पूरा करेगी सभी दस गारंटियां : हर्षवर्धन चौहान
    सिरमौर

    सरकार चरणबद्ध ढंग से पूरा करेगी सभी दस गारंटियां : हर्षवर्धन चौहान

    By Himachal VartaJanuary 17, 2023
    Facebook WhatsApp
    शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान मंत्री बनने के बाद पहली बार शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर पधारे। प्रवास के दौरान क्षेत्र के लोगों ने भारी तादाद में ढोल नगाड़ों और वाद्य यंत्रों के साथ उद्योग मंत्री का गर्म जोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर सतौन, कमरऊ, कफोटा और जाखना में जन समस्याएं सुनी और कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के लिए जनता का आभार जताया। उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सतौन, कमराऊ,कफोटा और जाखना में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में रखी गई सभी 10 गारंटियों को हम चरणबद्ध ढंग से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इन 10 गारंटियों में समाज के हर तबके लिए कुछ न कुछ योजनाएं शामिल है जिसका लाभ सभी वर्गों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमने घोषणा पत्र के अनुरूप मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की प्रथम बैठक में ही प्रदेश के 1.35 लाख कर्मचारियों को ओपीएस की बहाली का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इसी प्रकार एक लाख बेरोजगारों को रोजगार देने और महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने के वायदे को पूरा करने के लिए मंत्रिमंडल की उप-समितियों का गठन किया है और समितियों की रिपोर्ट प्राप्त होते ही आगामी प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि हम सत्ता सुख के लिए नहीं आए हैं अपितु हम व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति अत्यंत खराब है और प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये के ऋण का बोझ है। उन्होंने कहा कि 11 हजार करोड़ रुपये की कर्मचारियों की देनदारियां है जिसमें 10 हजार करोड़ रुपये छठे वेतन आयोग तथा एक हजार करोड़ रुपये कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते की देनदारी शामिल है। इसके बावजूद विकास की गति को थमने नहीं दिया जाएगा। हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि प्रदेश में उद्योग स्थापित करने के लिए उद्योगपतियों को प्रोत्साहित किया जाएगा जिसके लिए सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम को समाप्त करते हुए  इसके स्थान पर लिगल अथॉरिटी के गठन का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के सतौन में पर्यावरण मित्र उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उद्योग मंत्री ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग में भर्ती घोटाले में कड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश सरकार ने आयोग को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी पारदर्शिता के साथ कर्मचारियों की भर्तियां की जाएंगी। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति तेज की जाएगी और शीघ्र ही विकास कार्यों एवं योजनाओं का निर्धारण कर इसे चरणबद्ध ढंग से आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिलाई के लोगों ने उन्हें चुनाव में जीत दिलवाकर विधानसभा भेजा और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पार्टी हाईकमान ने उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया, जिसके लिए हम उनका आभार प्रकट करते हैं। सतौन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को मंडल अध्यक्ष सीताराम, प्रवक्ता कांग्रेस रामेश्वर शर्मा, महासचिव कांग्रेस मामराज कपूर, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.