नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम पांवटा साहिब द्वारा खुले बाजार में गुप्त सूचना के आधार पर एक दुकान में रेड डाली गई , जिसमे मौके पर लगभग 15 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त किया गया। खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के निरीक्षक ने दुकानदार पर मौके पर 25000 रूपये जुर्माना किया गया तथा सख्त चेतावनी दी गई कि वह भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करें अन्यथा कड़ी कार्यवाही अम्ल में लाई जायेगी। गौर रहे है की सिरमौर में डीसी के आदेशों के बाद विभाग सख्त हो गया है, हाल ही में आयोजित हुई बैठक में पॉलीथिन को बैन किया गया है लेकिन यदि कोई पॉलीथिन का प्रयोग करता है तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, इस बाबत पहले ही निर्देश जारी हो गए हैँ।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
