नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- वनमण्डल पांवटा साहिब की पेट्रोलिंग टीमों के द्वारा एक ट्रक व चार ट्रैक्टरों को अवैध रूप से खनन करने व नदी मार्ग का प्रयोग करने पर जब्त किया गया। जब्त ट्रक व ट्रैक्टर चालकों से वन क्षेत्र में अवैध ट्रेसपास व खनन पर 1.10 लाख का जुर्माना वसूला गया।जहां मतरालियों क्षेत्र में वन परिक्षेत्राधिकारी विनय कुमार के नेतृत्व में वनरक्षक अनवर, मनीषा, मुद्दसिर, संदीप व वनकर्मी कीर्तन ने कारवाई की।वहीं मानपुर देवड़ा क्षेत्र में वन परिक्षेत्राधिकारी मामराज के नेतृत्व में वन खंड अधिकारी रजनीश व वनरक्षक रोहित, कपिल द्वारा कार्रवाई की गई।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
