पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल में पांवटा साहिब के कांग्रेसी नेता प्रदीप चौहान ने प्रदेश में अपनी ही पार्टी के नेता क्रैशर मालिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदीप चौहान ने बताया कि भटरोग में जो क्रेशर है उसमें सरकार के नियमानुसार काम नहीं हो रहा है। वहां पर ज्यादातर गलत तरीके से काम हो रहा है। प्रदीप चौहान ने इस बारे में एसडीएम को एक शिकायत पत्र सौंपा है। इससे सरकार को भी काफी नुकसान हो रहा है। जिससे रॉयल्टी पूरी नहीं मिल रही है और इसमें क्रशर मालिक को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने काफी समय से इस बारे में प्रशासन 1100 नम्बर पर शिकायत दर्ज करी पर कुछ भी नहीं हुआ और खानापूर्ति करके शिकायत को बंद कर दिया।एसडीएम पांवटा से निवेदन करते हुए मजदूर नेता ने कहा कि इसमें उचित कार्यवाही करें और जो अधिकारी क्रेशर मालिक को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार की रॉयल्टी का नुकसान कर रहा है उस अधिकारी पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये ताकि भविष्य में सरकार को कोई नुकसान न हो सके।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15
