नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज)( संजय सिंह):- राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिकविद्यालय में आज एनएसएस कैम्प का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद के पाषर्द राकेश गर्ग पपली ने मुख्यअतिथि व समाजसेवी पुर्व पाषर्द कपिल गर्ग ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। एनएसएस प्रभारी राकेश मोहन शर्मा ने बताया कि एनएसएस का यह विशिष्ट शिविर 24 जनवरी 2023 तक चलेगा। शिविर में पचास स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य अयूब खान ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में जानकारी दी। शिविर में एसएमसी अध्यक्ष ने छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
