नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : – हाईकोर्ट के आदेशों के बाद आज जिला सिरमौर के पांवटा ब्लॉक के गांव जगतपुर में स्थित इंडियन टेक्नोमेक कंपनी की टैक्स वसूली के मामले नीलामी हो गई। 6 हजार करोड़ रुपए के बहुचर्चित महा घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक कंपनी को खरीदने के लिए खरीददार सुबह से ही कंपनी परिसर पहुंचे। प्रात: 11 बजे से कंपनी की नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई। इंडियन टेक्नॉमैक कंपनी की संपत्ति की नीलामी तीसरी बार आयोजित करनी पड़ी। इससे पहले भी दो बार नीलामी प्रक्रिया की गई थी जिसमें नीलामी नहीं हो पाई थी आज नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई तथा इंडियन टेक्नॉमैक की संपत्ति को अलग.अलग भागों में बेचा गया। पूरी संपत्ति की कीमत 165 करोड़ के करीब रखी गई है। वहीं आज उनमें से 6 करोड़ 3600000 लाख 53000 हजार की संपत्ति बेचने में कराधान विभाग कामयाब रहा। इंडियन टेक्नॉमैक की संपत्ति को अग्रवाल इंटरप्राइजेज बद्दी ने अपने नाम करवाया। तीन सेक्टर में बंटी यह कंपनी कुल 265 बीघा भूमि में फैली हुई है। इसमें 189, 46 और 30 बीघा भूमि के सेक्टर शामिल हैं। विभाग ने कंपनी की हरेक संपत्ति का अलग.अलग मूल्य निर्धारित किया है। कंपनी में नीलामी के लिए पहले टेंडर प्रक्रिया रखी गई है तथा उसके बाद जिन लोगों के द्वारा टेंडर दिए गए हैं वह बोली के माध्यम से भी यहां पर संपत्ति खरीद सकते हैं। कराधान विभाग के ज्वांइट कमीशनर जीडी ठाकुर ने बताया कि अब अगले महीने में इस कंपनी की संपत्ति को बेचा जाएगा। ऑक्शन की जाएगी।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
