नाहन 19 जनवरी (एसपी जैरथ):- पावंटा साहिब में सनातन धर्म सभा के द्वारा संचालित गीता भवन मंदिर में नव मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 19 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी शहरवासियों को निमंत्रण दिया गया है। आज सुबह आठ बजे यमुना घाट पर नव मूर्तियों का अभिषेक व हवन करने के साथ नगर परिक्रमा व निशान यात्रा निकाली गई जो साढ़े गयारह बजे बद्रीपुर शिव मंदिर से होकर गीता भवन मंदिर तक पहुंची।इतना ही नही 20 जनवरी से 25 जनवरी तक मुख्य कार्यक्रम का आयोजन रहेगा जिसमें नव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजन सुबह आठ बजे से शुरुआत होगा जबकि सांय की आरती होगी। वहीं गुरुवार 26 जनवरी को साढ़े 9 बजे हवन शुरु करने के साथ भव्य संकीर्तन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति होगी। बता दे कि नवनिर्मित गीता भवन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संकीर्तन महोत्सव का आयोजन भी करवाया जा रहा है, शिवलिंग और शिव परिवार , हनुमान जी ,लक्ष्मी नारायण जी, दुर्गा माता, राम दरबार राधा कृष्ण,और खाटू श्याम बाबा जी नव ग्रह ये मूर्तियां स्थापित होगी, पूरे कार्यक्रम का संचालन सनातन धर्म सभा की देखरेख में किया जा रहा है। गौर रहे कि मंदिर भवन का निर्माण अभी तक तकरीबन 3 करोड़ तक हो चुका है, जिसमें मध्यम वर्ग के लोगों के लिए ठहरने की व्यवस्था भी की गयी है इतना ही नही यहाँ एक हाल भी बना है जिसमें कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाएगा। सनातन धर्मा सभा के सदस्यों में प्रधान राजेंद्र अग्रवाल, अनिल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, मयंक महावर, अजय संसरवाल , नीरज गुप्ता , अजय मंगल , मुकेश गुप्ता , राकेश कश्यप,गर्वित गुप्ता , मयंक सिंघल , नीरज गुप्ता आदि कार्यक्रम का संचालन करेंगे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22