Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत की सनातन धर्म सभा पांवटा साहिब ने।
    सिरमौर

    नव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत की सनातन धर्म सभा पांवटा साहिब ने।

    By Himachal VartaJanuary 19, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन 19 जनवरी (एसपी जैरथ):- पावंटा साहिब में सनातन धर्म सभा के द्वारा संचालित गीता भवन मंदिर में नव मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 19 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी शहरवासियों को निमंत्रण दिया गया है। आज सुबह आठ बजे यमुना घाट पर नव मूर्तियों का अभिषेक व हवन करने के साथ नगर परिक्रमा व निशान यात्रा निकाली गई जो साढ़े गयारह बजे बद्रीपुर शिव मंदिर से होकर गीता भवन मंदिर तक पहुंची।इतना ही नही 20 जनवरी से 25 जनवरी तक मुख्य कार्यक्रम का आयोजन रहेगा जिसमें नव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजन सुबह आठ बजे से शुरुआत होगा जबकि सांय की आरती होगी। वहीं गुरुवार 26 जनवरी को साढ़े 9 बजे हवन शुरु करने के साथ भव्य संकीर्तन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति होगी। बता दे कि नवनिर्मित गीता भवन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संकीर्तन महोत्सव का आयोजन भी करवाया जा रहा है, शिवलिंग और शिव परिवार , हनुमान जी ,लक्ष्मी नारायण जी, दुर्गा माता, राम दरबार‌ राधा कृष्ण,और खाटू श्याम बाबा जी नव ग्रह ये मूर्तियां स्थापित होगी, पूरे कार्यक्रम का संचालन सनातन धर्म सभा की देखरेख में किया जा रहा है। गौर रहे कि मंदिर भवन का निर्माण अभी तक तकरीबन 3 करोड़ तक हो चुका है, जिसमें मध्यम वर्ग के लोगों के लिए ठहरने की व्यवस्था भी की गयी है इतना ही नही यहाँ एक हाल भी बना है जिसमें कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाएगा। सनातन धर्मा सभा के सदस्यों में प्रधान राजेंद्र अग्रवाल, अनिल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, मयंक महावर, अजय संसरवाल , नीरज गुप्ता , अजय मंगल , मुकेश गुप्ता , राकेश कश्यप,गर्वित गुप्ता , मयंक सिंघल , नीरज गुप्ता आदि कार्यक्रम का संचालन करेंगे। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.