Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अमर शहीद रविंद्र सिंह के स्मृति स्थल पर उसे याद किया
    सिरमौर

    अमर शहीद रविंद्र सिंह के स्मृति स्थल पर उसे याद किया

    By Himachal VartaJanuary 20, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):- अपने माता – पिता के इकलौते सपूत अमर शहीद रविंद्र सिंह के पैतृक गांव शिवा-सुनोग स्थित स्मृति स्थल पर प्रातः 11 बजे भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब-शिलाई क्षेत्र व परिवार तथा गांव व पंचायत के सदस्यों ने अमर शहीद रविंद्र को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। शहीद रविंद्र सिंह 9वीं बटालियन, डोगरा रेजीमेंट के अंतर्गत 1997 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में तैनात थे।सिपाही रविंद्र सिंह ने दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। 90 के दशक से सेना में दुर्गम क्षेत्रों में सेवा देना रवीन्द्र सिंह के राष्ट्र प्रेम को दर्शाता है तथा माता-पिता के इकलौते सपूत की शहादत के बाद अपने आप को सीमित संसाधनों में बुरे वक्त से बाहर निकाल पाना और जीवन को यथार्थ तरीके से समाज के अनुरूप जीना अपने आप में किसी चुनौती से कम नहीं था। वर्तमान में शहीद रविंद्र के परिवार में केवल माता-पिता है और वे अपने भाई और उनके बच्चों के साथ रहते है। परिवार, गांव  व क्षेत्र के सभी लोगों को सिपाही रविंद्र के सर्वोच्च बलिदान पर गर्व है। इस मौके पर पिता सुंदर सिंह और माता कमला देवी व संगठन के पदाधिकारियों ने स्मारक स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया उसके उपरांत राष्ट्रगान गाया। तदोपरांत उपस्थित सभी लोगों ने शहीद रविंद्र के स्मृति स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय व शहीद रविंद्र अमर रहे के नारे लगाए और भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी नौजवानों से राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर काम करने की अपील की तथा देश के लिए हमेशा मर मिटने के लिए तैयार रहने की अपील की। साथ ही कहा की शहीद रविंद्र के माता पिता हम सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है जिन्होंने अपने इकलौते जिगर के टुकड़े को सेना में भेज कर देश सेवा करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर शहीद रविंद्र के पिता सुंदर सिंह और माता कमला देवी, शहीद के चचेरे भाई केदार सिंह, स्थानीय पंचायत प्रधान बबीता देवी भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र से उपाध्यक्ष स्वर्णजीत, कोषाध्यक्ष तरुण गुरुंग, सह-सचिव मोहन चौहान व गुरदीप सिंह, सह-कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह, चमेल नेगी, पृथ्वी सिंह, दलविंदर सिंह व हरिंदर सिंह, स्थानीय ग्रामवासी व क्षेत्रवासी तथा अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.