श्री रेणुका जी (हिमाचल वार्ता न्यूज)(लक्ष्य शर्मा):- नाबार्ड के सौजन्य से राज्य सहकारी बैंक सीमित रोनहाट द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे रोनहाट शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर रोनहाट बाजार में आयोजित किया गया। इस शिविर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा गांव के किसान वर्ग ने विशेष रूप से भाग लिया। इस शिविर में रोनहाट बाजार के स्थानीय निवासी हरि राम शास्त्री उर्फ राजू शास्त्री व गंगा राम सिंगटा ने अपनी मज़दूगी दी। राज्य सहकारी बैंक सीमित रोनहाट के शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से ही अधिक से अधिक अपना लेन देन करे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा विमा योजना, व अटल पेंशन योजना, शिक्षा लोन, कृषि लोन व छोटी बचत से बड़ी बचत कैसे करे साइबर क्राइम व ऑन लाइन ठगी बारे विस्तार पूर्वक से जानकारी दी गई। अंतिम में उन्होंने फ्रॉड कॉल से बचने के बारे में भी उपस्थित लोगों को अवगत किया गया। उन्होंने बताया कि मुफ्त में कुछ नहीं मिलता सिर्फ धोखा मिलता है और लोगों को अपने एटीएम कार्ड का पिन नंबर , एटीएम कार्ड का नंबर और सीवीवी कोड तथा कोई भी फ्रॉड लिंक, संदेश, ओर ईमेल आए तो डिलीट कर देना इत्यादि के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई इस दौरान शाखा प्रबंधक के साथ रोनहाट बैंक का पूरा स्टाफ लिपिक अनूप कुमार , उर्मिला देवी , कमलेश ने भी अपनी भूमिका निभाई। शिविर में चंपा देवी , संतोष शर्मा , दलीप सिंह, सीता राम शर्मा, नरिया राम, अमित कुमार, सुख राम शर्मा , कल्याण सिंह सिंगटा, अमर सिंह, आदि कई लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
