Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    • वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के प्रदीप सिंह ने मजदूरी कर पास किया यूजीसी नेट
    सिरमौर

    सिरमौर के प्रदीप सिंह ने मजदूरी कर पास किया यूजीसी नेट

    By Himachal VartaJanuary 20, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : -सिरमौर के दुर्गम उपमंडल शिलाई की पाब मानल पंचायत के चमिया गांव के रहने वाले प्रदीप ने एचपीयू शिमला से अंग्रेजी साहित्य में एमए करने के बाद नेट की तैयारियां शुरू कर दीं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, तो उन्हें दिहाड़ी लगाने की सोची। शिमला में मेहनत मजदूरी कर सिरमौर के प्रदीप सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की यूजीसी नेट (जेआरएफ) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अंग्रेजी साहित्य में प्रदीप सिंह ने बिना कोचिंग के ही मुकाम हासिल किया है।
    प्रदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने शिमला के साथ-साथ जुब्बल, कोटखाई और सोलन में ठेकेदार के माध्यम से मजदूरी की। इस बीच वह पढ़ाई के लिए वक्त निकालते थे। उन्होंने इस बार जेआरएफ उत्तीर्ण कर लिया है। वह अब पीएचडी करेंगे। 

    प्रदीप ने शिलाई कॉलेज से 2016 में मेजर इंग्लिश विषय में स्नातक करने के बाद ने 2018 में अंग्रेजी साहित्य में एमए की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने 2018-19 में एमफिल भी की। इस बीच वह यूजीसी नेट की तैयारियों में भी जुटे लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। उन्होंने इससे पहले आठ बार नेट दिया। इस बार उनकी मेहनत रंग लाई और नेशनल फेलोशिप के हकदार बन गए।इस कामयाबी को पाने के लिए प्रदीप का अब तक का सफर संघर्ष भरा रहा। उनके पिता बस्ती राम भी शिमला में दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। उनके साथ प्रदीप ने मजदूरी कर अपनी पढ़ाई का खर्च निकाला। 29 साल के प्रदीप की कुछ समय पहले शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी रेखा देवी ने भी यूजीसी नेट पास किया। 

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
    • देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
    • जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.