नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज)( संजय सिंह) धर्मशाला के बाद अब जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में कारागार विभाग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश कारागार विभाग का दूसरा कार वॉशिंग सेंटर शुरूकिया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार के कारागार विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक कारागार आनंद प्रताप सिंह ने शुक्रवार को नाहन जेल के कार वॉश सेंटर का उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह का कार वाशिंग सेंटर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुरू किया जा चुका है जो अच्छी आमदनी कर रहा है। उन्होंने कहा कि कारागार विभाग के माध्यम से केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में हिमाचल प्रदेश कारागार विभाग का दूसरा कार वॉशिंग सेंटर शुरू किया गया है।यहां पर एक ओर जहां सस्ती दरों में वाहन मालिकों को कार वॉश करने का अवसर मिलेगा तो वहीं जेल में सजायाफ्ता बंदियों की आमदनी में भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य में आरंभ में कारागार के 6 बंदियों को जोड़ा गया है। अतिरिक्त महानिदेशक कारागार आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि कारागार विभाग का प्रयास है कि हिमाचल प्रदेश की जेलों में जो सजायाफ्ता कैदी है उनको स्वावलंबी बनाया जाए।इस दिशा में लगातार वेलफेयर के कार्य किए जा रहे हैं। अतिरिक्त महानिदेशक कारागार ने कहा कि जो बंदी सजायाफ्ता है उनमें अधिकांश कम पढ़े लिखे व असाक्षर होते हैं। ऐसे में प्रयास किया जाएगा कि कारागार में ई बुक लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाए। इसमें बंदियों को किताबें पढ़ने की आवश्यकता नहीं होगी तथा वह सुनकर पढ़ाई कर सकते हैं।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
