नाहन ( हिमाचलवार्तान्यूज) (लक्ष्य शर्मा):-उप निदेशक उच्च शिक्षा जिला सिरमौर के सभागार मेंशिक्षा खंड नाहन के गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की आम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोह के अधीक्षक अजयकान्त ने पर्यवेक्षक के तौर पर अपनी उपस्थिति दी। नरेश बत्रा अधीक्षक राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब जिला संयोजक विशेष रूप से उपस्थित रहे।सर्वसम्मति से हुए चुनावों में उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला सिरमौर स्थित नाहन में कार्यरत संजीव गुप्ता अधीक्षक को प्रधान चुना गया। सुनील कुमार वरिष्ठ सहायक उप निदेशक उच्च शिक्षा जिला सिरमौर को वरिष्ठ उपप्रधान चुना गया। बबीता कुमारी लिपिक राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन को उप प्रधान चुना गया।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जबल का बाग में कार्यरत सनी भाटिया को महासचिव की कमान दी गई। जसबीर अधीक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अजय नेगी जेओए को सह सचिव चुना गया। इसके अलावा राज देविंदर अधीक्षक राजकीय महाविद्यालय नाहन को सोशल मिडिया सलाहकार चुना गया।सुरेश कुमार अधीक्षक व रणवीर अधीक्षक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कौलावाला भूड को मुख्य सलाहकार कार्यकारिणी द्वारा मनोनीत किया गया। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष और महासचिव ने कहा कि वे अपने साथी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए प्रयास करेंगे। बैठक में शिक्षा खंड नाहन के अधीनस्थ शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों ने भाग लिया।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
