नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) : -पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने प्रात:काल हरीपुरधार सड़क मार्ग पर धनोई पुल के नजदीक नाकाबन्दी के दौरान एक वाहन की जांच के बाद शराब की 348 बोतलों का खेप बरामद करने में कामयाबी पाई। जिले के एसपी रमन मीणा ने बताया कि नाके पर टीम ने एक गाडी न. एचपी 18बी 2521 पिकअप को रोक कर चैक किया तो गाडी चालक ने अपना नाम अरुण कुमार निवासी गांव सैन्ज तह. सगडाह जिला सिरमौर बतलाया जिसके कब्जे से कु ल 348 बोतलें बरामद हुई जिनमें 60 बोतलें शराब देसी,108 बोतलें अंग्रेजी शराब व 180 बीयर की बोतलें पकड़ी गई। एसपी ने बताया कि पुलिस थाना रेणुका जी में आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के मामला पंजीकृत कर लिया गया है। जांच जारी है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
